शेयर बाजार में हल्की बढ़त के बाद उतार-चढ़ाव, फेडरल रिज़र्व बैठक पर टिकी निगाहें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शेयर बाजार में हल्की बढ़त के बाद उतार-चढ़ाव, फेडरल रिज़र्व बैठक पर टिकी निगाहें

-सेंसेक्स 81,904 और निफ्टी 25,099 पर कारोबार -टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, SBI के शेयरों में तेजी -इंफोसिस, TCS, सन फार्मा दबाव में -FII ने शुक्रवार को खरीदे ₹129.58 करोड़ के शेयर -फेडरल रिज़र्व बैठक से पहले बाजार में सतर्क रुख

सेंसेक्स/अनीशा चौहान/- सोमवार, 15 सितंबर को शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले, लेकिन कुछ ही देर बाद मुनाफावसूली और उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निवेशक इस हफ्ते होने वाली अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की नीतिगत बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते कारोबार सीमित दायरे में रहा।

शुरुआती कारोबार में बढ़त

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 93.81 अंकों की तेजी के साथ 81,998.51 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 24.45 अंकों की बढ़त के साथ 25,138.45 पर पहुंचा। हालांकि कुछ देर बाद सेंसेक्स 10.06 अंक टूटकर 81,904.31 पर और निफ्टी 12.65 अंक गिरकर 25,099.90 पर कारोबार कर रहा था।

इन कंपनियों के शेयर चमके

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, अदानी पोर्ट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं, आईटी और फार्मा सेक्टर दबाव में रहे। इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी निवेशकों का रुख

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 129.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे बाजार को शुरुआती सपोर्ट मिला, लेकिन ग्लोबल संकेतों और फेडरल रिज़र्व की आगामी बैठक के फैसले को लेकर निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox