
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लाॅक डाउन के दौरान जेल से छुटे दो लूटेरे एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में फंस गये है। छावला पुलिस ने दोनो आरोपियों राजु व अंकित को एक लूट के मामले में मात्र 36 घंटे में पकड़ कर मामले को हल कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के 3000 हजार रूपये व एक चोरी की स्कूटी तथा मोटरसाईकिल बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि छावला पुलिस ने 25 फुटा गोयला डेरी रोड़ दीनपुर में एक सब्जी विक्रेता से लूटे गये 3000 रूपये का मामला मात्र 36 घंटे में सुलझाते हुए मामले के दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस तीसरे आरोपी की धरपकड़ में जुटी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा व एसीपी अशोक त्यागी ने एक टीम का गठन किया जिसमें हवलदार ओमवीर, सिपाही मुकुल व जितेन्द्र को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने पीड़ित के बयान के आधार पर सीसीटीवी कैमरों की जांच की और खबरियों को जानकारी के लिए काम पर लगाया। करीब 24 घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली की पपरावट रोड़ स्थित दादु फार्म के पास इस वारदात के दो आरोपी आ रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत अपना जाल बिछाया और दो आरोपियों राजु उर्फ छोटू पुत्र दलिप सिंह निवासी जाटव मौहल्ला नजफगढ़ और अंकित उर्फ अमित पुत्र नागेन्द्र निवासी जर्मन कालोनी खैरा नजफगढ़ को दबौच लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक बटन दार चाकू व एक स्कूटी तथा एक मोटरसाईकिल बरामद की है। साथ आरोपियों से लूट के 3000 हजार रूपये भी बरामद कर लिये है। पुलिस का कहना है कि दोनो आरोपी लाॅक डाउन के दौरान जेल से रिहा हुए थे। और बाहर आते ही फिर चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने में जुट गये। पुलिस ने बताया कि अभी भी इस मामले का तीसरा आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।





More Stories
मेरी नीतियों के केंद्र में युवा ही हैं, मजबूत भारत के निर्माण में वे अहम: चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले पीएम मोदी
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ