द्वारका स्पेशल स्टाफ को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

-"नो गन्स, नो गैंग्स" अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने “नो गन्स, नो गैंग्स” अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में यह बरामदगी एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि “नो गन्स, नो गैंग्स” अभियान के तहत जिले में अवैध हथियारों और गिरोहबाज़ी पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में, द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम ने अपराधी पुष्पेंद्र उर्फ अक्की को गिरफ्तार कर एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

यह कार्यवाही इंस्पेक्टर विश्वेंद्र के नेतृत्व और एसीपी ऑपरेशन के समग्र पर्यवेक्षण में की गई। द्वारका जिला पुलिस का उद्देश्य अवैध हथियारों के जाल को समाप्त करना और दिल्ली को सुरक्षित बनाना है। हमारी टीम ‘नो गन्स, नो गैंग्स’ अभियान को पूरी सख्ती से लागू कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox