सिक्किम में भूस्खलन से चार की मौत, तीन लोग अब भी लापता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिक्किम में भूस्खलन से चार की मौत, तीन लोग अब भी लापता

सिक्किम/अनीशा चौहान/- सिक्किम में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र में देर रात हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अब भी लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के जवान स्थानीय लोगों के साथ राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

आधी रात को हुआ हादसा
SP गेजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को भूस्खलन हुआ। इस दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहत कार्य के दौरान बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से अस्थायी पुल बनाकर दो घायल महिलाओं को बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और तीन लोग अब भी लापता हैं।

पहले भी आ चुका है कहर
गौरतलब है कि इससे पहले भी 1 जून को सिक्किम में भूस्खलन की बड़ी घटना हुई थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस बार भी पूर्वोत्तर राज्यों और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई जानें जा चुकी हैं और तबाही का आलम देखने को मिल रहा है।

फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है और लापता लोगों की तलाश में स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबल लगातार प्रयासरत हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox