हरिद्वार में सड़कों पर उतरा हाथियों का काफ़िला, दहशत के बीच खामोशी से देखते रहे लोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरिद्वार में सड़कों पर उतरा हाथियों का काफ़िला, दहशत के बीच खामोशी से देखते रहे लोग

हरिद्वार/अनीशा चौहान/- हरिद्वार में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना अब आम होता जा रहा है। स्थानीय निवासी इसे अपनी नियति मानकर जीने को मजबूर हैं। हालांकि, उन्हें इस बात का संतोष है कि ज्यादातर मौकों पर जंगली जानवर हिंसक व्यवहार नहीं करते।

इसी कड़ी में आज हरिद्वार से सटे जगजीतपुर इलाके में हाथियों का पूरा काफिला सड़क पर उतर आया। इस काफिले में एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे पांच हाथी शामिल थे। एक के बाद एक हाथी जैसे ही हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर निकले, लोगों की धड़कनें तेज हो गईं। लेकिन स्थानीय लोगों ने शांति बनाए रखी। किसी ने शोर नहीं किया, न ही हाथियों का पीछा किया। सबने बस दूरी बनाकर रखा और हाथियों के गुज़रने का इंतज़ार करते रहे।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही एक हाथी ने सड़क पर खड़ी एक कार से जोर आज़माइश की थी। इस घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है। वन विभाग की कोशिशों के बावजूद हाथियों की आवाजाही वाले मार्ग को बदला नहीं जा सका है। विभाग का कहना है कि हाथी अक्सर जंगल से निकलकर खेतों की ओर चले जाते हैं, क्योंकि वहां उन्हें उनकी पसंद का भोजन मिल जाता है।

लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों को चिंतित कर दिया है। अब लोग उम्मीद जता रहे हैं कि वन विभाग हाथियों की आवाजाही पर ठोस कदम उठाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox