
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार अब सजग हो गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में सरकार कई तरह के उपाय कर रही है जिसमें लोगों की कोविड जांच भी एक अहम कदम माना जा रहा है ताकि रोगियों का क्षेत्र के हिसाब से पता कर उनका ईलाज किया जा सके और कोरोना को फैलने से रोका जा सके। दिल्ली व केंद्र सरकार ने आपसी सहयोग के तहत दिल्ली के हर गांव व कालोनी में कोविड-19 टेस्ट सैंटर बना दिये है जहां लोग अपनी मुफ्त में जांच करा सकते हैं। लेकिन कई गांवों में यही सैंटर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गये है और ग्रामीण इन सैंटरों को बंद कराने को लेकर बवाल मचा रहे है।
शनिवार को नजफगढ़ देहात के मलिकपुर व ईस्सापुर के ग्रामीण अपने गांव की डिस्पैसरियों में लगी कोविड जांच की भीड़ को देखकर भड़क उठे और गांव में कोरोना फैलने के डर से ग्रामीणों ने उक्त डिस्पैंसरियों को बंद करा दिया। हालांकि बाद में मौके पर पंहुचे पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर मना लिया जिसके बाद ही डिस्पैंसरियों में जांच शुरू हो पाई। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि गांव अभी कोरोना महामारी के चलते अछूते है लेकिन डिस्पैंसरियों में कोविड की जांच को लेकर बाहरी लोग आ रहे है जो गांव में कोरोना महामारी को फैला सकते है। लेकिन मलिकपुर में दो लोगों में जांच के बाद कोरोना की पुष्टि हो जाने पर भी ग्रामीण कुछ शांत हो गये और उन्होने इसे ठीक भी बताया। लेकिन अधिकतर ग्रामीणों का मानना है कि यह जांच ऐसी जगह पर होनी चाहिए कि जो आबादी से दूर हो। गांव के अंदर न हो तभी हम सब सुरक्षित रह पायेंगे। उन्होने सरकार से इस गंभीर मुद्दे व लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द फैसला लेने की बात कही। इस पर सांसद ने उन्हे आश्वासन दिया की लोगों की सुरक्षा के लिए सभी उपायांे पर गौर किया जायेगा। उन्होने चिकित्सकों से पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ काम करने की भी हिदायत दी।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार