दिल्ली में कंटेनमेंट जोन में अपनी निस्वार्थ सेवा देंगे एनवाईके वालंटियर्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन में अपनी निस्वार्थ सेवा देंगे एनवाईके वालंटियर्स

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए अब नेहरू युवा केंद्र भी अपनी सेवाऐं देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। जिसके तहत अब नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स भी कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी निस्वार्थ सेवा देंगे। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले में प्रशासन के आग्रह पर एनवाईके ने अपने 200 वालंटियर्स उपलब्ध कराने की घोषणा कर दी है जो शनिवार से जिले के 35 कंटेनमेंट जोन में अपनी जिम्मेदारी की कमान संभालेंगे।
                             इस संबंध में जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के जिला समन्वयक एस पी सिंह ने बताया कि जिला उपायुक्त ने उन्हे एनवाईके के वालंटियर्स की मांग की थी। उनके इस प्रस्ताव को उन्होने अपने राज्य कार्यालय को मंजूरी के लिए भेजा जिसके बाद राज्य निदेशक ने वालंटियर्स की पुख्ता सुरक्षा को देखते हुए अपनी इजाजत दे दी। श्री सिंह ने बताया कि जिले में 35 कंटेनमेट जोन है जिनमें द्वारका में 22, कापसहेड़ा में 8 व नजफगढ़ में 5 जोन है। इनमें काफी संख्या में लोगों को कंटंेनमेंट किया गया है। सभी जोनो में एनवाईके के करीब 200 वालंटियर्स अपनी सेवाऐं देंगे जिसमे मुख्य रूप से वालंटियर्स कंट्रोल रूम तक ही सीमित होंगे। उनका काम बताते हुए उन्होने बताया कि वालंटियर्स मरीजों को काॅलिंग करना, जागरूकता संदेश देना, उनका पंजीकरण करने की ही जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए प्रशासन सभी वालंटियर्स की सुरक्षा के लिए मास्क, दस्ताने व सेनिटाईजर उपलब्ध करायेगा। उन्होने कहा कि एनवाईके के वालंटियर्स इस काम में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के साथ-साथ निशुल्क व निस्वार्थ सेवा देंगे। उन्होने बताया कि पहले भी एनवाईके के वालंटियर्स प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के काम में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा चुके हैं जिसे देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर उनकी सेवा लेने का मन बनाया है। इस काम में करीब 70 मंडलों के युवा बारी-बारी से अपनी सेवाऐं देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox