रोटी के साथ हरी मिर्च? जानिए इसका चौंकाने वाला असर!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोटी के साथ हरी मिर्च? जानिए इसका चौंकाने वाला असर!

हेल्थ/सिमरन मोरया/- हरी मिर्च एक आम खाद्य पदार्थ है, जो खाने को स्वादिष्ट और चटपटा भी बनाती है। अक्सर लोग इसे खाने के साथ भी लेते हैं। लेकिन अगर आपसे इसके फायदे पूछ लिए जाएं तो एक-दो से ज्यादा नहीं बता पाएंगे। ऐसा ही 90 प्रतिशत लोगों के साथ होगा, जिन्हें इसके पूरे फायदे नहीं पता होंगे।

जब आप हरी मिर्च का एक टुकड़ा भी खाते हैं तो शरीर में यह असर दिखाना शुरू कर देता है। नजर तेज करने से लेकर पतला बनाने में इसकी भूमिका होती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जिनसे कई सारे बॉडी फंक्शन को एक्टिवेट होने में मदद मिलती है।

हरी मिर्च खाने के फायदे:
हरी मिर्च को कई तरह से खा सकते हैं। सब्जी या खाने को मसालेदार बनाने के लिए इसे डाला जा सकता है। इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं और अचार की तरह भी। कई सारे लोग भोजन के साथ इसे सलाद के रूप में भी खाते हैं। लेकिन इसे संतुलित मात्रा में ही खाएं और यूटीआई, पित्त दोष और ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले लोगों को बचना चाहिए।

लाल मिर्च से ज्यादा फायदे
हरी मिर्च के फायदे लाल मिर्च से कई गुना ज्यादा होते हैं। हरी मिर्च का रंग ही पकने और सूखने के बाद लाल हो जाता है। लेकिन इंडियन कल्चर के मुताबिक इस दौरान इसकी ताकत और फायदे कम हो जाते हैं। सूखने पर इसके अंदर से पानी और पोषण का बड़ा हिस्सा खो जाता है।

हरी मिर्च खाने का बेस्ट तरीका
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि मिर्च को कई तरह से खा सकते हैं। लेकिन इंडियन कल्चर के मुताबिक इन्हें खाने का सबसे सही तरीका कच्चा है। हरी मिर्च का स्वाद थोड़ा घास या सब्जी की तरह हो सकता है। इसमें कैलोरी भी ना के बराबर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद
बचपन से बोला जाता रहा है कि हरी मिर्च खाने से आंखें तेज होती हैं। यह बात बिल्कुल सही है, क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। शरीर में जाकर बीटा कैरोटीन विटामिन-ए के अंदर बदल जाता है, जो आई हेल्थ को सुधारता है। एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं।

डायबिटीज वालों के लिए स्वास्थ्यवर्धक
हाई शुगर के मरीजों को नियमित रूप से हरी मिर्च खानी चाहिए। इसे खाने से इंसुलिन का लेवल कंट्रोल में रहता है। यही हॉर्मोन खून में शुगर को बैलेंस करने और उससे एनर्जी बनाने के लिए आवश्यक होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से सोशल मीडिया पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox