कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

-हादसे में चार लोग झुलसे

बिहार/सिमरन मोरया/- बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरुई गांव में खेत सोहनी के दौरान आकाशी बिजली गिरने से तीन महिला के मौके पर मौत जबकि पांच गंभीर रूप से झूलस गए। वहीं आन फान में ग्रामीणों की मदद से मोहनिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक की मदद से इजाल चल रहा है। मृतक की पहचान कुमारी देवी पति मनोज राम प्रेमशिला देवी पति मदन राम मांग्री देवी पति अशोक राम के रूप में हुई है।

घायल की पहचान मीरा देवी पति रोहित राम जानकी देवी पति हरिश्चंद्र कुंती देवी पति श्री राम गीता देवी पति मदन राम सभी लोग एक ही गांव के बताई जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोहनिया जिला पार्षद गीता पासी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह से ही बारिश जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही आकाशी बिजली गिरने से तीन महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है। मैं सरकार से मांग करती हूं कि तत्काल आपदा का राशि पीड़ित परिवार को मुआवजा के रूप में मिले।

बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
वहीं मोहनिया थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आकाशी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर भभुआ पोस्टमार्टम हेतु के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची अंचलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन महिला की मौत हुई है जिसमें पांच लोग घायल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox