कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन, झड़प के बाद हालात बेकाबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन, झड़प के बाद हालात बेकाबू

पटना/अनीशा चौहान/-  पटना में शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दरअसल, दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भाजपा ने पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाज़ी की। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हंगामे में पुलिस की दखल
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। झड़प के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके दफ्तर का गेट तोड़ दिया था। इसके बाद दोनों तरफ से लाठियां चलीं और माहौल बेकाबू हो गया। पुलिस ने बीच-बचाव कर हालात को काबू में लिया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

दरभंगा से शुरू हुआ विवाद
यह पूरा मामला दरभंगा से शुरू हुआ था। गुरुवार को कांग्रेस से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। आयोजनकर्ता मोहम्मद नौशाद ने सफाई दी कि यह टिप्पणी किसी बाहरी व्यक्ति ने की थी। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पूछताछ में जुटी
पुलिस ने इस घटना में भोपुरा गांव निवासी रफीक रिजवी उर्फ राजा को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox