उपराज्यपाल के आदेश के खिलाफ दिल्ली में वकीलों का विरोध, 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उपराज्यपाल के आदेश के खिलाफ दिल्ली में वकीलों का विरोध, 

-अदालतों का काम 5 दिन से ठप

दिल्ली/अनीशा चौहान/-   दिल्ली की अदालतों में पिछले पांच दिनों से कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है। वजह है वकीलों का लगातार विरोध प्रदर्शन। दरअसल, यह आंदोलन उपराज्यपाल द्वारा जारी की गई अधिसूचना के खिलाफ है। इसी को लेकर वकील नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान एक दुखद घटना भी सामने आई, जब कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रदर्शन के बीच वकील रविकांत शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

उपराज्यपाल के आदेश का विरोध
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 13 अगस्त को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करने का आदेश दिया गया था। वकीलों का कहना है कि यह व्यवस्था न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करेगी। यदि थानों से गवाही ली जाने लगी तो इससे न तो वकीलों को उचित अवसर मिलेगा और न ही पक्षकारों को निष्पक्ष न्याय। इसी कारण राजधानी की लगभग सभी अदालतों में वकील इस आदेश का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं।

उपराज्यपाल का पुतला दहन
वकीलों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने उपराज्यपाल का पुतला दहन भी किया। उनका कहना है कि इस आदेश से न्यायिक प्रणाली में अव्यवस्था फैल जाएगी और पुलिस थानों में मनमानी शुरू हो जाएगी। इसी बीच, दिल्ली हाईकोर्ट में इस अधिसूचना को चुनौती देते हुए एक जनहित याचिका भी दायर की गई है। वकीलों ने साफ कर दिया है कि जब तक यह आदेश वापस नहीं लिया जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox