नैनीताल में ओल्ड लंदन हाउस जलकर खाक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नैनीताल में ओल्ड लंदन हाउस जलकर खाक

-बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड/नैनीताल/अनीशा चौहान/-   उत्तराखंड के नैनीताल में 27 अगस्त की रात एक बड़ा हादसा हुआ। मल्लीताल क्षेत्र के मोहन के इलाके में स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में देर रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में हेरिटेज इमारत को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांता बिष्ट की झुलसकर मौत हो गई। शांता बिष्ट, प्रसिद्ध इतिहासकार और पर्यावरणविद डॉ. अजय रावत की बहन थीं।

कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात करीब 10 बजे ओल्ड लंदन हाउस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आग की तीव्रता और शुरुआती प्रयासों में पानी की कमी के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आईं।

करीब 40 कर्मियों की टीम, जिसमें दमकल विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन शामिल थे, ने कड़ी मशक्कत की। लगभग ढाई घंटे की मेहनत के बाद रात करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दुर्भाग्य से शांता बिष्ट को नहीं बचाया जा सका।

ओल्ड लंदन हाउस – एक ऐतिहासिक धरोहर
ओल्ड लंदन हाउस केवल एक मकान नहीं, बल्कि ब्रिटिशकालीन विरासत का प्रतीक था। इसे वर्ष 1863 में बनाया गया था, जब नैनीताल को यूनाइटेड प्रोविंस की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा था। यह इमारत उसी दौर की शानदार स्थापत्य कला का नमूना थी। हाल के वर्षों में यह प्रोफेसर अजय रावत की बहनों, कमलता रावत और शांता बिष्ट का निवास स्थान थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox