AAP बोली- ईडी का दुरुपयोग, भारद्वाज के घर छापेमारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

AAP बोली- ईडी का दुरुपयोग, भारद्वाज के घर छापेमारी

-प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

केजरीवाल का आरोप- विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है सरकार
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भारद्वाज के घर ईडी की रेड मोदी सरकार द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग का एक और उदाहरण है।

उन्होंने लिखा, “मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। जिस तरह AAP को टारगेट किया जा रहा है, वैसा इतिहास में किसी पार्टी के साथ नहीं हुआ। हमें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मोदी सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे मुखर आवाज़ AAP की है। लेकिन हम इन रेडों से डरने वाले नहीं हैं। AAP हमेशा देशहित में गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाती रहेगी।”

मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान- पीएम की डिग्री फर्जी
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने इस छापेमारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री विवाद से जोड़ते हुए कहा, “सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी का कारण सिर्फ यह है कि कल प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। देश के सामने आ गया कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है और उन्होंने इस पर झूठ बोला। इसी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox