उत्तर भारत और आंध्र प्रदेश में बारिश-बाढ़ का कहर, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर भारत और आंध्र प्रदेश में बारिश-बाढ़ का कहर, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- अगस्त का अंत नजदीक है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ का संकट लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह (26 अगस्त) 6 बजे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 3 घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में जलभराव से जनजीवन ठप
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से हुई हल्की बूंदाबांदी ने हालात और बिगाड़ दिए। सड़कों पर भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कई घर, दुकानें और वाहन पानी में डूब गए हैं।

नदियों का उफान, गांव जलमग्न
पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं। पौंग और भाखड़ा बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के कई जिलों में बाढ़ का खतरा और गहरा गया है। हिमाचल में पौंग बांध से पानी छोड़ने के बाद टांडा के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए।

पठानकोट के चक्की खड्ड में भारी बारिश के चलते नदी का पानी तटबंधों को तोड़कर गांवों में घुस गया। वहीं होशियारपुर जिले में ब्यास नदी का पानी कई गांवों के खेतों तक पहुंच गया है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

हरियाणा में बाढ़ का खतरा
हरियाणा में भी भारी बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुनानगर, करनाल और सोनीपत जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। निचले इलाकों में पानी घुसने से गांवों का संपर्क टूटा और सड़कों पर जलजमाव ने आवागमन रोक दिया है। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

आज की बारिश बढ़ा सकती है मुश्किलें
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, आज की बारिश इन राज्यों में हालात और गंभीर कर सकती है। जलमग्न सड़कें, डूबे घर और खराब फसलें पहले ही लोगों के लिए संकट बन चुकी हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं, लेकिन बारिश थमने तक हालात सुधरने की उम्मीद कम है। लोगों से अपील की गई है कि वे निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और सतर्क रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox