पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की उम्र में निधन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की उम्र में निधन

अनीशा चौहान/-   पंजाब फिल्म जगत के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को निधन हो गया। 65 वर्षीय भल्ला लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। हास्य से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले इस कलाकार के निधन से पूरे पंजाबी सिनेमा जगत और उनके चाहने वालों में गहरा शोक फैल गया है। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 23 अगस्त को मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

घर के बाहर उमड़ी प्रशंसकों की भीड़
जसविंदर भल्ला की मौत की खबर सामने आते ही पूरे सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मोहाली स्थित उनके घर के बाहर फैंस और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ आई है। हर कोई अपने पसंदीदा कॉमेडियन की अंतिम झलक पाने के लिए बेसब्र नजर आ रहा है।

पंजाबी फिल्मों का चमकता सितारा
डॉ. जसविंदर भल्ला पंजाबी फिल्मों में कॉमेडी का दूसरा नाम माने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में ऐसे किरदार निभाए जिन्होंने दर्शकों को न सिर्फ गुदगुदाया बल्कि उनके दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। अपनी अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने पंजाबी सिनेमा को एक अलग पहचान दिलाई।

उनके निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने एक बहुमूल्य रत्न खो दिया है। आज वे भले ही इस दुनिया से चले गए हों, लेकिन उनकी यादें और उनकी हास्य भरी अदाकारी हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox