द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नजफगढ़ से शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नजफगढ़ से शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार

द्वारका/अनीशा चौहान/-   द्वारका जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने सड़क अपराधों पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने नजफगढ़ इलाके से एक शातिर ऑटो-लिफ्टर परवेश (30 वर्ष) पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो चोरी की स्कूटियां बरामद कीं, जिससे दो अलग-अलग मोटर व्हीकल थेफ्ट (MVT) मामलों का खुलासा हो गया।

पुलिस की रणनीति और सतर्कता
डीसीपी द्वारका के निर्देश पर एएटीएस टीम को सड़कों पर बढ़ते अपराधों और वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने का जिम्मा सौंपा गया था। टीम ने हाल ही में हुए अपराध स्थलों का दौरा किया, वहां से मिले सुरागों और सीसीटीवी फुटेज का गहराई से विश्लेषण किया। स्मार्ट मॉनिटरिंग टूल के जरिए लगातार संदिग्धों की पहचान की कोशिश की गई। साथ ही, इलाके में जाल बिछाकर निगरानी तेज की गई और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
10 अगस्त 2025 को इंस्पेक्टर मनीष यादव की अगुवाई में पुलिस टीम फिरनी रोड, नजफगढ़ स्थित होली क्रॉस स्कूल के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को स्कूटी पर बिना हेलमेट के देखा। जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया। वाहन की जांच में स्कूटी चोरी की पाई गई। आगे की पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर दूसरी चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

आरोपी की पृष्ठभूमि
गिरफ्तार आरोपी परवेश नजफगढ़ के रघुवीर एन्क्लेव का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले उत्तम नगर में डिलीवरी बॉय का काम करता था। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसने अपराध की राह पकड़ ली और वाहन चोरी करने लगा। पुलिस का मानना है कि वह इस तरह की घटनाओं में कई बार शामिल रहा है।

बरामदगी और केसों का खुलासा
पुलिस ने आरोपी से दो चोरी की स्कूटियां बरामद की हैं। इनकी बरामदगी से थाना मोहन गार्डन और थाना तिलक नगर में दर्ज दो वाहन चोरी के मामलों का समाधान हो गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई है और पुलिस उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox