महर्षि दयानंद के संदेश को युवाओं तक पहुँचाये-आदेश गुप्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महर्षि दयानंद के संदेश को युवाओं तक पहुँचाये-आदेश गुप्ता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रविवार को केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में ऑनलाइन चल रहे आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि युवाओं को संस्कारवान बनाने की महती आवश्यकता है। महर्षि दयानंद के आदर्शों पर चल कर ही जीवन में बदलाव आ सकता है। उन्होंने जीवन में नैतिक मूल्यों व माता पिता के प्रति कर्तव्यों के लिए जागरूक किया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आर्य समाज की विचारधारा पर चलने से विश्व का कल्याण हो सकता है।संस्कारो से ही व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।
समारोह अध्यक्ष डॉ आर के आर्य(निदेशक,स्वदेशी आयुर्वेद,हरिद्वार) ने कहा कि आर्य युवक परिषद का चरित्र निर्माण का कार्य सराहनीय है।आज बच्चों को संस्कार देने की अत्यंत आवश्यकता है। प्रांतीय महामंत्री प्रवीणआर्य ने कहा कि 30 जून तक भिन्न भिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित होते रहेंगे।प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता ने कुशल संचालन किया।आर्य युवाओं द्वारा भजन,गीत,व्ययाम प्रदर्शन के कार्यक्रम हुए। प्रमुख रूप से यशोवीर आर्य, आनन्द प्रकाश आर्य,महेन्द्र भाई, प्रवीन आर्या,वीना वोहरा,यज्ञ वीर चैहान,देवेन्द्र भगत,धर्म पाल आर्य,के के यादव,सुरेश आर्य, वेदप्रकाश आर्य आदि उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox