दिल्ली हाईकोर्ट से मंजूरी, कनाडा सरकार वसूलेगी पूर्व अफसर के खातों से 65.9 करोड़ रुपये

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली हाईकोर्ट से मंजूरी, कनाडा सरकार वसूलेगी पूर्व अफसर के खातों से 65.9 करोड़ रुपये

-अंतरराष्ट्रीय अनुरोध पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पूर्व ब्यूरोक्रेट

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली हाईकोर्ट ने कनाडा सरकार के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने भारतीय मूल के पूर्व नौकरशाह संजय मदान नाम के एक व्यक्ति से 65.9 करोड़ रुपये वसूलने की अनुमति दे दी है। संजय मदान पहले कनाडा सरकार में काम करते थे। आरोप है कि उन्होंने सरकारी पैसे का गबन किया और उसे अपने खातों में जमा कर दिया।

संजय मदान के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके IndusInd Bank में 38 करोड़ रुपये और RBL Bank में 29 करोड़ रुपये हैं। कनाडा सरकार का कहना है कि मदान ने लगभग 290 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। कनाडा सरकार ने आरोप लगाया कि मदान ने कई सालों तक फ्रॉड किया। कनाडा सरकार चाहती है कि मदान ने जो पैसा भारत में भेजा है, उसे वापस लिया जाए। कोर्ट के इस फैसले से कनाडा सरकार को काफी मदद मिलेगी। अब देखना है कि आगे इस मामले में क्या होता है।

संजय मदान पर गंभीर आरोप लगे हैं
कनाडाई प्रशासन के मुताबिक संजय मदान पर गंभीर आरोप लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अपने सीनियरिटी का फायदा उठाकर शिक्षा मंत्रालय में अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने SFP (Support for Families Program) के पेमेंट सिस्टम में हेरफेर किया। आरोप है कि उन्होंने बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर की। ये खाते या तो सीधे उनके थे या उन पर उनका नियंत्रण था। ऐसा करके उन्होंने बहुत सारा पैसा उन बैंक खातों में भेजा जिन पर उनका कंट्रोल था।

मदान ने चयन प्रक्रिया में भी हेराफेरी की कनाडाई सरकार ने यह भी कहा कि मदन ने कनाडाई शिक्षा मंत्रालय के भीतर आईटी सलाहकारों की चयन प्रक्रिया में हेराफेरी करने और कैशबैक योजना के माध्यम से विक्रेताओं से अवैध कमीशन हासिल करने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ मिलीभगत की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox