स्वास्थ्यकर्मी बिना वर्दी वाले सैनिक हैं – पीएम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वास्थ्यकर्मी बिना वर्दी वाले सैनिक हैं – पीएम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सेकंड वर्ल्ड वार के बाद कोरोना सबसे बड़ा संकट आया है। सोमवार को बेंगलुरु (कर्नाटक) में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के सिल्वर जुबली कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। उन्होंने कहा कोरोना काल के बाद दुनिया पूरी तरफ बदल जाएगी।  
                              प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को बिना वर्दी का सैनिक बताया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना के खिलाफ जंग में भारत जरूर जीतेगा. पीएम ने कहा कि कोविड-19 वायरस अदृश्य दुश्मन है लेकिन हमारे अपराजेय मेडिकल वर्कर उसे मात देंगे। विश्व के परिदृश्य में देखा जाए तो पहले आर्थिक मामले पर चर्चा होती थी। लेकिन अब मानवता के आधार पर चर्चा जरुरी है। स्वास्थ्य के मामले में भारत ने पिछले 6 साल में बड़े फैसले लिए हैं, हम चार  खम्बों पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि आज स्वास्थ्यकर्मी एक सैनिक की तरह काम कर रहे हैं और देश के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. कोरोना वायरस नहीं दिखता है, लेकिन कोरोना वॉरियर्स की मेहनत आज दिख रही है. पीएम ने कहा कि दुनियाभर की निगाहें आज भारत के डॉक्टरों पर टिकी हैं।
                              प्रधानमंत्री ने कहा- कोरोना वायरस भले ही अदृश्य  है, लेकिन कोरोना वॉरियर्स इनविंसिबल हैं. डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी बिना वर्दी वाले सैनिक हैं. लिहाजा हमें मानवता से जुड़े विकास की ओर देखना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि 22 और ऐम्स खुल चुके हैं और भारत इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में देश में एमबीबीएस की 30 हजार सीटें बढ़ गई हैं और पोस्ट ग्रेजुएशन की सीटों में 15 हजार की बढ़ोतरी हुई है. पीएम ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष, आयुष्मान भारत समेत कई अहम योजनाओं ने देश के स्वास्थ्य सिस्टम में एक नई जान फूंकी है. उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हो रही हिंसक घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. इसके अलावा सरकार की ओर से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इंश्योरेंस की सुविधा दी गई है। मेक इन इंडिया के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में पीपीई किट, एन-95 मास्क बन चुके हैं और सब मेड इन इंडिया हैं। देश में आरोग्य सेतु ऐप बनाया गया है और अब तक 12 करोड़ लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox