एएटीएस व उत्तमनगर पुलिस ने पकड़े दो स्नेचर व एक रिसिवर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस व उत्तमनगर पुलिस ने पकड़े दो स्नेचर व एक रिसिवर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एएटीएस व उत्तमनगर पुलिस ने एक संयुक्त कार्यवाही मे उत्तमनगर की काली बस्ती से दो स्नेचर व एक उनका सहयोगी रिसिवर को पकड़ा है। एएटीएस ने एक मोबाईल फोन को ट्रैक करने के दौरान उक्त आरोपियों का पता लगाया और कार्यवाही करते हुए उन्हे पकड़ लिया। पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है जिसके पास से मोबाईल फोन बरामद हुआ है। उसी से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस उक्त आरोपियों को पकड़ पाई है।
                                  जिला पुलिस के अनुसार जिले की एएटीएस टीम व उत्तमनगर पुलिस ने एक संयुक्त कार्यवाही करते हुए उत्तमनगर काली बस्ती से दो स्नेचर गौतम उर्फ मोनी निवासी काली बस्ती उत्तमनगर व रिसिवर पुष्पेन्द्र पुत्र खानचंद निवासी टी-कैंप कुष्णा कालोनी काली बस्ती उत्तमनगर, जो कि उनका चोरी का माल खरीदता व बेचता था तथा एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस तीसरे आरोपी दीपक उर्फ बबलु उर्फ पागल को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि सर्विलांस के जरिये एएटीएस टीम एक फोन का ढूंढ रही थी जब उसकी लोकशन मिली तो पुलिस ने थाना पुलिस के साथ मिलकर चोर को पकड़ लिया। मगर वह नाबालिग निकला जिस पर उसने पूछताछ के दौरान गौतम व दीपक की जानकारी दीं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तुरंत गौतम को पकड़ लिया लेकिन दीपक पुलिस के हाथ नही लगा। गौतम से मिली जानकारी पर पुलिस ने रिसिवर पुष्पेन्द्र को भी पकड़ लिया। हालांकि दीपक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर बना हुआ है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से स्नैच किया हुआ फोन बरामद कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox