दिल्ली में सरकार ने 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड किया पेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में सरकार ने 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड किया पेश

-सीएम रेखा गुप्ता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोली- दिल्ली में जल्द लागू करेंगे महिला कल्याण निधि योजना,

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं जिसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली महिला कल्याण निधि योजना को जल्द लागू किया जाएगा। इसके लिए पात्र महिलाओं को चुना जा रहा है, यह वन टाइम योजना नहीं है। इसे हम गंभीरता के साथ बहुत जल्द लॉन्च करेंगे।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अपने 100 दिन के कामकाज की ’वर्क बुक’ लॉन्च की। एक पंपलेट भी लॉन्च किया, जिसके माध्यम से दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद 70 विधानसभाओं में जाकर 100 दिन में सरकार के किए काम को बताएंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज सिंह, दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों को बधाई, सबने 100 दिन में बहुत काम किया। उन्होंने सरकार की ’वर्क बुक’ लॉन्च की। उन्होंने कहा कि ये किताब रिपोर्ट कार्ड नहीं, सरकार की वर्क बुक है, इसमें वे काम हैं जो आगे भी बढ़ते जाएंगे। इसे हम 70 विधानसभाओं में जाएंगे, मंत्री विधायक, पार्षद जनता के बीच जाकर सरकार के प्रयासों का ब्योरा देंगे। सरकार ने एक पंपलेट भी छपवाया है, इसमें सरकार के 100 दिन के कामकाज का ब्योरा है, इसको हर घर तक हम पहुंचाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को जेएलएन स्टेडियम में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर सरकार के काम काज का ब्योरा देंगे। पिछली सरकार नाम करने वाली सरकार थी, ये काम करने वाली सरकार है, हम काम करने वाले लोग हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार करके मेवा खा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा एक-एक दिन दिल्लीवासियों की भलाई के लिए तत्पर रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे मंत्री दूसरे राज्यों में जाकर केवल प्रचार करने का काम नहीं किया, 100 दिन में हमने जमीन पर उतरकर काम किया। हमने 1 लाख करोड़ का बजट पास किया है, उसको लागू करने के लिए सरकार सिद्दत से काम कर रही है।

सरकार की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए जीएसटी संग्रह बढ़ाने का काम कर रही है। इनकम लीकेज न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला कल्याण निधि योजना पर गंभीरता से चल रहा काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला कल्याण निधि देने के लिए पात्र महिलाओं को चुना जा रहा है, यह वन टाइम योजना नहीं है, इसपर गंभीरता से काम चल रहा है। इसे हम गंभीरता के साथ बहुत जल्द लॉन्च करेंगे।

छोटे-छोटे मगर महत्वपूर्ण काम हुए – आशीष सूद
कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार के 100 दिन के बक्से में दिल्लीवासियों के लिए छोटे छोटे मगर महत्वपूर्ण काम हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के शुरुआती 100 दिन बहुत महत्वपूर्ण रहे, दिल्ली में आधी रात को महिला मुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण का मुआयना किया है। हम ये नहीं कहते कि हमने सब बदल दिया, लेकिन छोटे छोटे महत्वपूर्ण काम शुरू हुए हैं।

छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए किया करार
दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने तकनीकी विभाग के साथ तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हाथ मिलाया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में एमओयू हस्ताक्षर कराए। छात्रों को तकनीकी ट्रेनिंग देने के लिए मारुति सुजुकी और अन्य तीन कंपनियों के साथ करार हुआ है। जल्द ही दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों में ये कार्यक्रम शुरू होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox