नजफगढ़/सुनील कुमार/- नजफगढ़ के सैनिक एन्क्लेव पार्ट 3 में एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो कार ने 7 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। घायल बच्चे को इलाज़ के लिए तुरंत पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बच्चे की पहचान अहान के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कार्पियो कार को अपने कब्ज़े में ले लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बीते सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब बाबा हरिदास नगर पुलिस को सुचना मिली थी कि नजफगढ़ के सैनिक एन्क्लेव पार्ट 3 की कॉलोनी में एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो कार ने एक 7 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया है, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तुरंत ईलाज़ के लिए नज़दीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक सफ़ेद रंग की एक स्कार्पियो कार तेजी से गली में आई और बच्चे को कुचल दिया। लोगों के शोर मचाने पर चालक भागने के चक्कर में गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और फिर बैलेंस बिगड़ने के चलते कार एक घर की दीवार से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार में 6 युवक बैठे हुए थे और कार का चालक शराब के नशे में था। वे तुरंत कार को वही छोड़कर फरार हो गए। लोगों का यह भी कहना है कि इस कार ने आज 3-4 लोगो को भी टक्कर मारी है और इस कार में अवैध शराब की तस्करी भी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने कार को अपने कब्ज़े में ले लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
महिलाओं से अभद्रता के मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी