दिल्ली बास्केटबॉल लीग 2025 के फाइनल में विहान का शानदार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली बास्केटबॉल लीग 2025 के फाइनल में विहान का शानदार प्रदर्शन

-दिल्ली बास्केटबॉल लीग 2025 के पहले सीजन का भव्य समापन, दिल्ली वॉरियर्स बना चैंपियन

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली बास्केटबॉल लीग 2025 के उद्घाटन सत्र का शानदार समापन 27 से 31 मार्च  तक मोतीलाल नेहरू कॉलेज में हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बास्केटबॉल को बढ़ावा देना और उभरती हुई प्रतिभाओं को सामने लाना था। पूरे लीग में कुल 32 रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें लड़कों और लड़कियों की आठ-आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में विहान छिल्लर के शानदार प्रदर्शन के चलते दिल्ली वारियर्स ने खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले और रोमांचक क्षण
बॉय्ज हार्डलाइन मैचः एपेक्स स्ट्राइकर्स ने दिल्ली कैपर्स को 63-36 से हराकर जीत दर्ज की।

बॉय्ज फाइनलः दिल्ली वॉरियर्स और मेट्रो मावेरिक्स के बीच कांटे की टक्कर हुई।

टीम बीआरजी के धावक विहान छिल्लर ने दिल्ली वॉरियर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। जब स्कोर बराबर था और पूरे स्टेडियम में उत्साह चरम पर था, तब दिल्ली वॉरियर्स ने 78-76 की रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

सत कबीर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. हरकिशन छिल्लर और डायरेक्टर डॉ. धीरज छिल्लर, जो दिल्ली वॉरियर्स टीम के स्पॉन्सर थे, उन्होंने टीम की जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर बीआरजी के धावक व दिल्ली वारियर्स के खिलाड़ी विहान छिल्ली को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान दिया गया।दिल्ली बास्केटबॉल लीग के पहले संस्करण के समापन के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि इस टूर्नामेंट ने भविष्य के सीजनों के लिए एक ऊंचा मानदंड स्थापित कर दिया है। जबरदस्त टैलेंट, रोमांचक मुकाबलों और खेल भावना के साथ यह लीग दिल्ली में बास्केटबॉल के उज्जवल भविष्य की नींव रख चुकी है। अब सभी को बेसब्री से अगले सीजन का इंतजार है, जो निश्चित रूप से और भी रोमांचक होने वाला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox