नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सांसदों के वेतन में सात साल बाद बढ़ी बढ़ोतरी की गई है। संसद में बगैर किसी बहस व एतराज के सर्वसम्मति से बिल पास हो गया। अब सांसदों को हर महीने 1.24 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, उनके दैनिक भत्ते को भी बढ़ाकर दो हजार से ढाई हजार रुपये कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी का निर्णय महंगाई दर में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
यह फैसला 2018 के बाद से लागू किए गए नियम के तहत किया गया है, जिसमें सांसदों के वेतन और भत्तों की हर पांच साल पर समीक्षा करने का प्रावधान है। यह समीक्षा महंगाई दर पर आधारित होती है।
नए वेतनमान के तहत, सांसदों की सैलरी में 24 हजार रुपये का इंक्रीमेंट हुआ है। इसके अलावा, पूर्व सांसदों के पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। उनकी पेंशन 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 31 हजार रुपये कर दी गई है।
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि पांच साल से अधिक की सेवा के हर साल के लिए अतिरिक्त पेंशन को पहले के 2000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। नया वेतनमान और पेंशन 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगे।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान