
मानसी शर्मा /- NEET UG परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 7 फरवरी को नीट यूजी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के जारी होने के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। जिसकी आखिरी तारीख 07 मार्च है। इसी के साथ NTA ने एग्जाम की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गै। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। NEET UG परीक्षा के लिए खुला रजिस्ट्रेशन विंडो NTA के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो कल यानी 07 फरवरी से खुल चुका है। जिसकी आखिरी तारीख 07 मार्च है।
इसके बाद अप्लाई करने वाले कैंडिडेट 9 मार्च से 11 मार्च तक अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। जिसके बाद 26 अप्रैल को नीट यूजी 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। NEET UG परीक्षा कब होगी? NTA के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। NTA ने साफ शब्दों में बताया है कि नीट यूजी 2025 की परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन-पेपर मोड में होगी। NEET UG परीक्षा के लिए ऐसे करें अप्लाई 1. सबसे पहले अभ्यर्थी नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद नीट यूजी 2025 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। 3. इसके बाद अपना फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। 4. फिर एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सारी डिटेल्स को भरें। 5. उसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें। 6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट जरूर निकाल कर रख लें। कितना देना होगा शुल्क? रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको एक निर्धारित शुल्क देना पड़ेगा। NTA के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 1700 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, ईडब्ल्यूएस, OBC (एनसीएल) वर्ग के अभ्यर्थियों को 1600 रुपये का भुगतान करना होगा। SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।





More Stories
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
ग्रेटर नोएडा में परिवार के 5 सदस्यों की मौत: मृतक के मोबाइल में मिला अहम सुराग, दोनों बहनें और बहनोई गिरफ्तार
द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 साल पुराने आबकारी मामले में फरार महिला गिरफ्तार
बेड के बॉक्स में छिपाकर रखा था गांजे का जखीरा, द्वारका पुलिस ने 54.375 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी