नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिले में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा हैै। वहीं गुरुग्राम में सबसे हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले जिन 2 लोगों के शव को गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में लाया गया था। उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गुरुग्राम सेक्टर-10 के सिविल हॉस्पिटल में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के रहने वाले लोगों के शव को जांच के लिए लाया गया था। लेकिन दोनों शवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं जिसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को क्वारंटाइन कर दिया गया। वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर जे एस पुनिया ने नजफगढ़ मैट्रो न्यूज को बताया कि बीते दिनों दो लोगों के शवों को कोरोना की जांच के लिए लाया गया था। शुक्रवार को दोनों लोगों के शव कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभाग ये पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इन दोनों लोगों को कोरोना संक्रमण कैसे और कहां से फैला था। साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने दोनों प्रदेशों के स्वास्थ्य विभाग को भी इसके बारे में सूचित कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 640 पार कर चुकी है। वहीं कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं गुरुग्राम में भी कोरोना वायरस ने आतंक मचाया हुआ है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO