मानसी शर्मा/- अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उनका 4 साल पहले वाला पुराना रूप दिखा। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से बड़े-बड़े वादे किए। साथ ही उन्होंने यूक्रेन-रूस और मिडिल ईस्ट की स्थिति पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मिडिल ईस्ट में मची उठापटक लगाम लगा देंगे। इतना ही नही ट्रंप ने कहा कि वह तृतीय विश्वयुद्ध की नौबत नहीं आने देंगे।
उन्होंने कहा कि आप लोगों को आइडिया नहीं है कि हमलोग तृतीय विश्वयुद्ध कितने करीब है। अमेरिकी में भीषण ठंड और भयानक बर्फबारी के बावजूद उनके समर्थक उन्हें सुनने के लिए पहुंचे थे। सूरज ढलते घुसपैठ बंद? कैपिटल वन एरेना में लोगों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि सूरज ढलते ही हमारे देश में घुसपैठ बंद हो जाएगी। ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बडा़ राजनीतिक अभियान है। अभी 75 दिन पहले ही हमें ऐतिहासिक बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े निर्वासन का वादा किया है। यह लाखों प्रवासियों को हटा देगा। इतने बड़े अभियान में कई साल लगेंगे और यह काफी महंगा भी होगा। 200 से अधिक आदेश जारी होंगेः डोनाल्ड ट्रंप नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम अपने कार्यकाल में 200 से अधिक आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। यह आदेश सीमा सुरक्षा, ऊर्जा, अमेरिकी परिवारों के लिए रहने की लागत कम करने और संघीय सरकार में डीईआई कार्यक्रमों को समाप्त करने संबंधी होंगे। एक न्यूज चैनल के अनुसार, यह आदेश मूल रूप से अमेरिकी सरकार में सुधारों को लेकर जारी होने वाले हैं।
हालांकि ट्रंप ने भारत-अमेरिकी रिश्तों को लेकर कोई बात नहीं कही। इससे पहले ट्रंप ने कई बार भारत से रिश्ते मजबूत होने की बात कही है। इसके अलावा वह एच1 बी वीजा को लेकर भी नरम रुख अपना सकते हैं।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!