
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- नए साल की शुरुआत प्रचंड सर्दी के साथ हो सकती है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। इस विक्षोभ के असर से पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का असर है, और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक शीतलहर का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। देर रात और सुबह के समय कोहरे ने भी कहर बरपाया है।
दिल्ली में सोमवार सुबह 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम क्षेत्र में यह 8.6 डिग्री रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में भी कोहरे की मोटी परत देखी गई। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, चुरू, बाड़मेर, कोटा, भरतपुर और सीकर समेत कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। सिरोही में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम था।
मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ने के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।





More Stories
छठ पूजा पर 16 नवंबर को दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में रहेगी छुट्टी
छठ घाटों पर सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम, दिल्ली पुलिस ने आयोजकों संग की अहम बैठक
द्वारका एक्सप्रेसवे पर धुंध के कारण ट्रक से टकराई एसयूवी, चालक की मौत
छठ पूजा से पहले यमुना में डाली गईं मरी मछलियां! BJP के आरोपों पर AAP का पलटवार- जांच हो, सच सामने आएगा
दून में दबंगई दिखाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इस वर्ष हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन, 250 स्टालों का होगा पर्दापण