
अनीशा चौहान/- बेगूसराय में डॉक्टर और उनके कंपाउंडर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना शराब पीने से जुड़ी हो सकती है। मृतकों की पहचान डॉक्टर सी सी सिंह और उनके कंपाउंडर हरे राम तांती के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के मुताबिक, मृत डॉक्टर सी सी सिंह का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, लेकिन हरे राम तांती का पोस्टमार्टम स्वास्थ्य विभाग की टीम के निर्देशन में कराया गया। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हरे राम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था, और उस समय उनकी आंखों की रौशनी चली गई थी।
परिजनों का कहना है कि हरे राम तांती शराब का सेवन करते थे, जिससे उनकी मौत की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बेगूसराय में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया द्वारा जहरीली शराब बेची जा रही है।
एसपी मनीष कुमार ने इस मामले में पुष्टि की और बताया कि एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है, जबकि दूसरे की मौत की जांच के लिए पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई