बेगूसराय में डॉक्टर और कंपाउंडर की संदिग्ध मौत, शराब पीने से होने की आशंका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेगूसराय में डॉक्टर और कंपाउंडर की संदिग्ध मौत, शराब पीने से होने की आशंका

अनीशा चौहान/- बेगूसराय में डॉक्टर और उनके कंपाउंडर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना शराब पीने से जुड़ी हो सकती है। मृतकों की पहचान डॉक्टर सी सी सिंह और उनके कंपाउंडर हरे राम तांती के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के मुताबिक, मृत डॉक्टर सी सी सिंह का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, लेकिन हरे राम तांती का पोस्टमार्टम स्वास्थ्य विभाग की टीम के निर्देशन में कराया गया। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हरे राम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था, और उस समय उनकी आंखों की रौशनी चली गई थी।

परिजनों का कहना है कि हरे राम तांती शराब का सेवन करते थे, जिससे उनकी मौत की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बेगूसराय में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया द्वारा जहरीली शराब बेची जा रही है।

एसपी मनीष कुमार ने इस मामले में पुष्टि की और बताया कि एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है, जबकि दूसरे की मौत की जांच के लिए पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox