रैपर बादशाह के क्लब के बाहर धमाका, चंडीगढ़ में दो जगहों पर हुए धमाके

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रैपर बादशाह के क्लब के बाहर धमाका, चंडीगढ़ में दो जगहों पर हुए धमाके

मानसी शर्मा /-  मंगलवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर 26में दो प्रमुख नाइट क्लबों के बाहर हुए बम धमाकों से हड़कंप मच गया। बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने सेविले बार एंड लाउंज और डिओरा क्लब के पास देसी बम फेंके और मौके से फरार हो गए। दोनों क्लब बंद थे, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन धमाके से क्लब के बाहर लगे शीशे टूट गए। यह घटना खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3दिसंबर को चंडीगढ़ दौरे से पहले हुई, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विस्फोटक के सैंपल इकट्ठा कर रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने कम तीव्रता वाले देसी बमों का इस्तेमाल किया। हालांकि विस्फोटों से कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ, घटनास्थल पर सुरक्षा गार्ड और स्थानीय लोग सकते में थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ का यह क्षेत्र एक पॉश इलाका है और प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है और शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।

घटना के पीछे फिरौती और वसूली की आशंका

पुलिस को इस घटना के पीछे फिरौती और वसूली की आशंका है, क्योंकि चंडीगढ़ के कई क्लब संचालकों को गैंगस्टरों से धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह हमला वसूली के उद्देश्य से किया गया हो सकता है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना

यह घटना एक अन्य गंभीर हमले के बाद हुई है, जब दो महीने पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर ग्रेनेड हमला किया गया था। इन घटनाओं ने चंडीगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं, और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox