“आंख से आंख मिलाने से बचें नहीं…”, तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने तोड़ी चुप्पी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“आंख से आंख मिलाने से बचें नहीं…”, तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने तोड़ी चुप्पी

मानसी शर्मा /-   बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने निजी जीवन को लेकर लंबे समय खबरों में बनी हुई हैं। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की चर्चाएं हो रही है। हालांकि, इस पर ऐश्वर्या और बच्चन परिवार दोनों ने ही चुप्पी नहीं तोड़ी है। वहीं, तलाक की रिपोर्ट्स के बीच ऐश्वर्या ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि, ऐश्वर्या ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा और उत्पीड़न के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वह स्ट्रीट हैरसमेंट के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बात कर रही हैं और उससे निपटने करने के लिए मोटिवेट कर रही हैं।

इज्जत से समझौता नहीं

वीडियो में ऐश्वर्या कहती हैं कि सड़क पर होने वाले उत्पीड़न से कैसे निपटें? आंख से आंख मिलाने से नहीं बचे? उन्होंने कहा कि अपना सिर ऊंचा रखें। फेमिनिन और फेमिनिस्ट, मेरा शरीर, मेरी कीमत है। कभी भी अपनी इज्जत से समझौता न करें। साथ ही खुद पर शक न करें। अपने लिए खड़े रहें। ऐश्वर्या राय ने कहा कि अपनी ड्रेस या अपनी लिपस्टिक को दोष न दें। सड़क पर होने वाला उत्पीड़न में कभी भी आपकी गलती नहीं होती है।

तलाक की खबरों के बीच जारी किया वीडियो

ऐश्वर्या राय का वीडियो ऐसे वक्त में आया है, जब उनके और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक होने की अफवाह फैलाई जा रही है। अफवाह हवा तब और मिल गई जब ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्य का जन्मदिन मनाया था। जिसमें अभिषेक बच्चन नहीं थे। जन्मदिन के दौरान ली गई तस्वीर में बच्चन परिवार की ओर से कोई दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके बाद से तलाक की खबरें ज्यादा आ रही हैं। हालांकि, इस पर अभिषेक बच्चन ने कुछ नहीं कहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox