उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा का पलड़ा, मुस्लिम बाहुल्या कुंदरकी में भी सपा पीछे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा का पलड़ा, मुस्लिम बाहुल्या कुंदरकी में भी सपा पीछे

मानसी शर्मा /-   दो राज्यों के विधानसभा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की भी गिनती हो रही है। वहीं, शुरुआती रुझानों में भाजपा बाजी मारती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि भाजपा 9 सीटों में 7 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं सपा सिर्फ दो सीटों पर आगे हैं। यहां तक की सपा अपने गढ़ यानी कुंदरकी विधानसभा सीट पर भी पीछे चल रही है।

भाजपा सात सीटों पर आगे

बता दें कि भाजपा शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बनाए हुए है। भाजपा गाजियाबाद,, खैर, मंझावा, फूलपुर, मीरापुर, कचेहरी और कुंदरकी सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा मीरापुर सीट पर आरएलडी आगे चल रही है। बता दें कि भाजपा ने गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुलेंदर दिलेर, मंझावा से शुचिस्मिता मौर्या, फूलपुर से दीपक पटेल को उम्मीदवार बनाया था।

मुस्लिम बाहुल्या कुंदरकी में भी सपा पीछे

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से भाजपा के रामवीर सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, सपा के हाजी रिजवान पिछड़ गए हैं। बता दें कि इस सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। इस सीट में इस सीट पर 65 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। उसके बाद भी भाजप ने रुझानों में बढ़त बना ली है। बता दें कि इस सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के जियाउर रहमान ने जीत दर्ज की थी। वहीं, इस सीट पर भाजपा 1993 के बाद से कभी जीत नहीं सकी है। हालांकि, इस बार भाजपा नेता इस सीट पर परचम लहराने का दावा कर रहे हैं। वहीं, इस बार के उपचुनाव में कुंदरकी उपचुनाव में 57.7 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

केशव मौर्या का सपा पर निशाना

वहीं, रुझानों में बढ़त मिलता देख डिप्टी सीएम केशव मौर्या के मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने सपा को आड़े हाथों लिया है। केशव मौर्या ने कहा कि सपा अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि देश के भीतर विपक्ष की गाली का जवाब जनता देती है। बहुमत का जवाब भाजपा देती है सुशासन, जनसेवा, विकास, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण से। क्योंकि, मोदी हैं तो मुमकिन है। इसके साथ ही उन्होंने नारा दिया जय भारत, जय भाजपा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox