प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए झूके नीतीश कुमार, PM मोदी ने हाथ पकड़कर रोका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए झूके नीतीश कुमार, PM मोदी ने हाथ पकड़कर रोका

मानसी शर्मा /-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने दरभंगा के शोभन में AIIMS का शिलान्यास किया। साथ ही कई अन्य परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई। लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, नीतीश कुमार को जनसभा को संबोधित करके जब वापस अपनी कुर्सी की ओर आए तो उनके बगल में बैठे पीएम मोदी को झुककर पैर छूने लगे। हालांकि, पीएम ने उन्हें पैर छूने से रोक दिया। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की है। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने 12 हजार करोड़ रुपए के 25 परियोजनाओं का भेंट बिहारवासियों को दिया।

पहले भी पैर छूने की कोशिश कर चुके हैं नीतीश कुमार

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश की है। इससे पहले भी दो बार सीएम ने मंच पर यह किया है। दिल्ली में आयोजित संसदीय की बैठक हुई थी, जिसमें अचानक ही CMनीतीश कुमार, पीएम मोदी के पांव छूने पहुंच गए थे। हालांकि, पीएम ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर उन्हें रोक दिया था। इस तस्वीर के सामने आते ही राजद ने नीतीश कुमार की खूब आलोचना की थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox