‘अभी मैं जिंदा हूं’, ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस नीना कुलकर्णी ने मौत की खबर को बताया झूठा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘अभी मैं जिंदा हूं’, ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस नीना कुलकर्णी ने मौत की खबर को बताया झूठा

मानसी शर्मा /-    छोटे पर्दे का फेमस सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता की मां का रोल निभाने वाली नीना कुलकर्णी अफवाहों का शिकार हुई है। हास ही में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के निधन की झूठी खबरें तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर उन्होंने कहा है कि ‘ये खबर झूठी है, मैं अभी जीवित हूं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कई यूट्यूब चैनल से ये खबर सामने आ रही थी कि ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस नीना कुलकर्णी का निधन हो चुका है। जिसके बाद अब एक्ट्रेस का इस खबर पर एक पोस्ट सामने आया है। नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह जीवित हैं। उन्होंने प्रशंसकों से इंटरनेट पर प्रसारित ऐसी अफवाहों पर आँख मूंदकर विश्वास न करने का भी आग्रह किया।

अभिनेत्री ने किया पोस्ट

नीना कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि ‘यूट्यूब पर मेरी मौत के बारे में एक फर्जी खबर चल रही है। मैं अभी जिंदा हूं और भगवान की कृपा से काम में व्यस्त हूं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें बढ़ावा दें।’

कौन है नीना कुलकर्णी?

आपको बता दें, नीना टेलीविजन और फिल्म दोनों का एक जाना-माना चेहरा है। उन्होंने कई टीवी शोज किए है। जिसमें ‘जीना इसी का नाम है’, ‘कम्मल’, ‘सान्याल/रैना बोस कयामथ’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘मेरी मां’, ‘एक पैकेट उम्मीद’, ‘धर्मराज देवयानी’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘अधूरी एक कहानी’ शामिल हैं। इसके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई है। जिसमें ‘सारथी’, ‘अंककी’ और ‘लज्जा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हाल ही में उन्हें ZEE5 पर अनुपम खेर की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में देखा गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox