
मानसी शर्मा /- छोटे पर्दे का फेमस सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता की मां का रोल निभाने वाली नीना कुलकर्णी अफवाहों का शिकार हुई है। हास ही में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के निधन की झूठी खबरें तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर उन्होंने कहा है कि ‘ये खबर झूठी है, मैं अभी जीवित हूं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कई यूट्यूब चैनल से ये खबर सामने आ रही थी कि ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस नीना कुलकर्णी का निधन हो चुका है। जिसके बाद अब एक्ट्रेस का इस खबर पर एक पोस्ट सामने आया है। नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह जीवित हैं। उन्होंने प्रशंसकों से इंटरनेट पर प्रसारित ऐसी अफवाहों पर आँख मूंदकर विश्वास न करने का भी आग्रह किया।
अभिनेत्री ने किया पोस्ट
नीना कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि ‘यूट्यूब पर मेरी मौत के बारे में एक फर्जी खबर चल रही है। मैं अभी जिंदा हूं और भगवान की कृपा से काम में व्यस्त हूं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें बढ़ावा दें।’
कौन है नीना कुलकर्णी?
आपको बता दें, नीना टेलीविजन और फिल्म दोनों का एक जाना-माना चेहरा है। उन्होंने कई टीवी शोज किए है। जिसमें ‘जीना इसी का नाम है’, ‘कम्मल’, ‘सान्याल/रैना बोस कयामथ’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘मेरी मां’, ‘एक पैकेट उम्मीद’, ‘धर्मराज देवयानी’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘अधूरी एक कहानी’ शामिल हैं। इसके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई है। जिसमें ‘सारथी’, ‘अंककी’ और ‘लज्जा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हाल ही में उन्हें ZEE5 पर अनुपम खेर की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में देखा गया था।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप