
मानसी शर्मा /- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ जर्मन बिजनेस 2024 को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “हर कदम-हर मोर्चे पर भारत और जर्मनी की दोस्ती गहरी हो रही है। ये साल भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25वां साल है, अब आने वाले 25 साल इसे नई बुलंदी देने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जर्मनी ने स्किल्ड भारतीयों के लिए हर साल मिलने वाले वीजा की संख्या 20 हज़ार से बढ़ाकर 90 हज़ार करने का फैसला किया है। मुझे विश्वास है कि इससे जर्मनी के विकास को नई गति मिलेगी। हमारा आपसी व्यापार 30 बिलियन डॉलर से अधिक के स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हमने आने वाले 25 साल के लिए विकसित भारत का एक रोडमैप बनाया है। मुझे खुशी है कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में जर्मन कैबिनेट ने फोकस ऑन इंडिया डॉक्यूमेंट जारी किया है।
आज भारत, लोकतंत्र, जनसांख्यिकी, मांग और डाटा को मजबूत पिलर पर खड़ा है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत, लोकतंत्र, जनसांख्यिकी, मांग और डाटा को मजबूत पिलर पर खड़ा है। प्रतिभा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आधारभूत संरचना भारत की विकास के टूल्स हैं। उन्होंने कहा कि 12 साल के बाद भारत में Asia-Pacific Conference of German Business का आयोजन हो रहा है। एक तरफ यहां CEO को forum की बैठक हो रही, दूसरी तरफ हमारी नौसेना साथ में अभ्यास कर रही है। अब से थोड़ी ही देर में भारत और जर्मनी के बीच सातवें intergovernmental consultation का भी आयोजन होना है।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा