‘चौथी बार चुनाव न लड़ने की मांग’, कनाडा PM के खिलाफ हुए पार्टी के सांसद ने की इस्तीफे की डिमांड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘चौथी बार चुनाव न लड़ने की मांग’, कनाडा PM के खिलाफ हुए पार्टी के सांसद ने की इस्तीफे की डिमांड

मानसी शर्मा /-  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की परेशानियां बढ़ती ही जा रही है।  कनाडा में भारत के उच्चायुक्त रहे संजय कुमार वर्मा का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने द्विपक्षीय राजनीतिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है।

इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारत के साथ कोई साक्ष्य साझा नहीं किया है। इस मामले में बढ़ते विवाद को देखते हुए भारत सरकार ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा व अन्य अधिकारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया था।

चौथी बार चुनाव न लड़ने की मांग

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इस वक्त अपनी ही पार्टी के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उनकी पार्टी लिबरल के सांसद अब उनसे चौथी बार चुनाव न लड़ने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी के सांसदों ने उन्हें इस मामले में फैसला करने के लिए 28 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया है।

इस्तीफा देने की उठी मांग

आपको बता दें, जस्टिन ट्रूडो की पार्टी लिबरल के सांसद अब उनसे चौथी बार चुनाव न लड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं इससे पहले उन्हें पद से हटाने की मांग पर करीब 20 सांसदों ने हामी भरी थी। लेकिन इस मांग पर ट्रूडो ने कहा कि लिबरल्स मजबूत और एकजुट हैं।

कनाडा के न्यूफाउंडलैंड से लिबरल सांसद केन मैकडोनाल्ड ने भी ट्रूडो को हटाने वाले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि’उनके कई सहकर्मी ऐसे हैं जो आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन खराब मतदान संख्या और लिबरल्स की गिरती लोकप्रियता के कारण घबराए हुए हैं।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox