जेपी नड्डा और अनिल विज के बीच हुई मुलाकात, कैबिनेट में होंगे शामिल?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेपी नड्डा और अनिल विज के बीच हुई मुलाकात, कैबिनेट में होंगे शामिल?

मानसी शर्मा /-  हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद वहां सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। साथ ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी तमाम तरह की अटकलें लगनी शुरू हो चुकी है। इस बीच अंबाला कैंट सीट से लगातार 7वीं बार विधायक चुने गए हरियाणा के सीनियर भाजपा नेता अनिल विज ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है। अनिल विज और जेपी नड्डा के बीच इस मुलाकात के बाद दिल्ली से लेकर हरियाणा तक तमाम तरह की चर्चाएं होने लगी है।

नड्डा से अनिल विज ने की मुलाकात

अनिल विज की गिनती बीजेपी के फायर ब्रांड नेताओं में होती है। वो अकसर अपनी बात को बेबाक तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं। अनिल विज और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच हुई इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी हरियाणा कैबिनेट में एक बार फिर से वापसी हो सकती है। इससे पहले वह मनोहर लाल सरकार में गृह मंत्री थे। लेकिन जब नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया तब अनिल विज ने शपथ नहीं ली थी। उस समय से लेकर अब तक वह केवल बतौर विधायक काम कर रहे थे। अब अंबाला कैंट से जीत हासिल करने के बाद एक बार फिर से उनके कैबिनेट में आने की चर्चा है। हरियाणा बीजेपी में कई लोग दबी जुबान में विज को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। खुद अनिल विज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपना दांवा ठोक चुके हैं। हालांकि, ये बात ओर है कि उन्होंने बाद में यह कहकर अपने बयान से पल्ला झाड़ लिया कि यह उनकी नहीं बल्कि समर्थकों की राय है।

17 अक्टूबर नायब सैनी लेंगे शपथ

बता दें कि नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। नायब सैनी के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बीजेपी ने इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। बीजेपी की हरियाणा विधानसभा चुनाव में ये लगातार तीसरी जीत है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox