नजफगढ़ विधानसभा में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ विधानसभा में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ विधानसभा को सैनिटाइज करने का काम आखिर शुरू हो ही गया। रविवार को मंत्री कैलाश गहलोत की देखरेख में इस कार्य की शुरूआत हुई। हालांकि सैनिटाइजेशन को लेकर विपक्ष काफी समय से हल्ला मचा रहा था और विपक्षी नेता दिल्ली सरकार पर आरोप लगा रहे थे कि सरकार जीरो प्वाइंट पर काम करने की बजाये दिल्ली के मुख्यमंत्री सिर्फ बयानबाजी में ही जुटे है।

नजफगढ़ विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत अपनी निगरानी में नजफगढ़ की सड़कों को सैनेटाइज कराते हुए।


                                        रविवार को नजफगढ़ विधायक व दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने विपक्ष का मुंह बंद करते हुए जापानी मशीनों व दिल्ली जलबोर्ड के टैंकरों सें नजफगढ़ विधान सभा क्षेत्र को सैनिटाइज करने का काम आरंभ करवा दिया। झाड़ौदा स्टैड सोमबाजार चैक पर उन्होने इस कार्य की शुरूआत करवाते हुए कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ हल्ला मचाना है। किसी भी काम के लिए संसाधन भी जुटाने होते है। फिर उनके लिए जरूरी सामान भी तैयार करना होता है। यह कहने की बात नही करने की है। लोगों को पूरी तरह से राहत दिलाने के लिए काम भी ढंग व सुव्यवस्थित तरीके से होना चाहिए। उन्होने बताया कि विधानसभी में तीन जापानी मशीन मंगाई गई है। जो पूरी विधानसभा की मुख्य सड़कों को पूरी तरह से सैनिटाइज करेंगी। वही संकरी गलियों व सड़कों में जल बोर्ड की मशीन सैनिटाइज करने का काम कर रही है। उन्होने बताया कि दिल्ली सरकार सैनिटाइजेशन के कार्य के साथ-साथ गरीबों व जरूरतमंदों को खाना खिलाने से लेकर उन्हे राशन भी दे रही है। ताकि लोग इस संकट की घड़ी में परेशानी न झेलें। उन्होने कहा कि प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाये हुए है। सरकार हर स्थिति में लोगों के साथ खड़ी है। उन्होने लोगों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर एक बार के सैनिटाइजेशन से काम नही चला तो इस काम को दौबारा भी किया जायेगा। लोगों को हर परेशानी से बचाने के लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इस अवसर पर नजफगढ़ एसएचओ सुनील कुमार गुप्ता भी अपने दलबल के साथ सैनिटाइजेशन कार्य स्थल पर पंहुचे और पुलिसकर्मियों से सैनिटाइजेशन में पूरा सहयोग करने के निर्देश दिये। रविवार को नजफगढ़ बाजार, नजफगढ़ फिरनी व गोपालनगर में सैनिटाइजेशन का काम किया गया। लोगों ने सरकार के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि कैलाश गहलोत क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे है। इस अवसर पर लोगों के सहयोग पर मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हमे उम्मीद है की इन आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से और जन भागीदारी से हम कोरोना को हराने में कामयाब होगें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox