सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी डॉक्टरों ने खत्म नहीं किया प्रदर्शन, रखी ये पांच शर्तों

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी डॉक्टरों ने खत्म नहीं किया प्रदर्शन, रखी ये पांच शर्तों

मानसी शर्मा /-  सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या मामले में कई निर्देश दिए थे। जिसमें CJI ने धरना पर बैठे डॉक्टरों को मंगलवार शाम 5 बजे से पहले काम पर लौटने का आदेश दिया था। कोर्ट ने आदेश नहीं मानने पर डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, मंगलवार को डॉक्टरों ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि वो धरना तोड़ कर वापस काम पर नहीं लौटेंगी। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने पांच मांगे रखी, उन मांगों को पूरा करने के बाद ही वो वापस काम पर लौटेगें। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सैंकड़ों डॉक्टर अपनी मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं। साथ ही पीड़ित महिला ट्रेनी डॉक्टर को भी जल्द न्याय देने की मांग की जा रही है।

डॉक्टरों ने क्या रखी मांग?

पिछले कई हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कुल पांच मांगों को सरकार के सामने रखा है। उन्होंने अपनी मांगो में स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक, कोलकाता पुलिस चीफ का इस्तीफा, राज्य के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में पेशेंट सर्विस शुरू करना और अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा लगवाना और मरीजों की सेवाओं में सुधार करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित डॉक्टर को भी जल्द से जल्द न्याय देने की मांग की गई।

कोर्ट के फैसले के बाद डॉक्टरों ने आपस में कई दौर की बैठकें की। अंत में इन बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया कि प्रदर्शन खत्म नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन जारी रखने के पक्ष में करीब 3900 डॉक्टरों ने सहमती जताई। प्रदर्शन जारी रखा जाए या नहीं, इसका फैसला करीब 4000 डॉक्टरों के बीच ऑनलाइन पोलिंग करके लिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox