विवेक ओबेरॉय ने फिल्म ‘प्रिंस’ के किसिंग सीन पर बेटे के रिएक्शन पर किया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विवेक ओबेरॉय ने फिल्म ‘प्रिंस’ के किसिंग सीन पर बेटे के रिएक्शन पर किया खुलासा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  साल 2010 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म ‘प्रिंस’ का गाना ‘Tere Liye’ तो आप सभी को याद ही होगा, जिसे श्रेया घोषाल और आतिफ असलम ने गाया था। इस फिल्म में प्रिंस का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया था।

फिल्म ‘प्रिंस’ के किसिंग सीन पर विवेक ओबेरॉय के बेटे का रिएक्शन

हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने फिल्म ‘प्रिंस’ के किसिंग सीन पर अपने परिवार के रिएक्शन के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म में काम करने का ऑफर मिला, तब उनके बेटे विवान फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे क्योंकि इसमें कई एक्शन सीन्स थे। वहीं, उनकी बेटी अमेया ने एक्शन सीन देखने के बाद फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया।

बेटे ने पूछे कई सवाल, एक्टर ने समझाया

फिल्म के दौरान एक किसिंग सीन के चलते उनके बेटे ने हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया। बेटे ने पूछा, “पापा आप मां के अलावा किसी और औरत को कैसे किस कर सकते हैं?” और अपनी मां से भी सवाल किया कि “क्या आपको इस सीन से कोई दिक्कत है?” विवेक ने बेटे को समझाते हुए कहा कि यह सिर्फ फिल्म का एक सीन था और इसका रियल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है।

फिल्म ‘प्रिंस’ में विवेक ओबेरॉय की एक्टिंग को सराहा गया था, लेकिन फिल्म ज्यादा हिट नहीं हुई। विवेक ने इसके अलावा ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘मस्ती’, ‘कंपनी’, ‘ओमकारा’, और ‘साथियां’ जैसी कई सफल बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्हें रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियनपुलिस फोर्स’ में देखा गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox