
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- साल 2010 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म ‘प्रिंस’ का गाना ‘Tere Liye’ तो आप सभी को याद ही होगा, जिसे श्रेया घोषाल और आतिफ असलम ने गाया था। इस फिल्म में प्रिंस का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया था।
फिल्म ‘प्रिंस’ के किसिंग सीन पर विवेक ओबेरॉय के बेटे का रिएक्शन
हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने फिल्म ‘प्रिंस’ के किसिंग सीन पर अपने परिवार के रिएक्शन के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म में काम करने का ऑफर मिला, तब उनके बेटे विवान फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे क्योंकि इसमें कई एक्शन सीन्स थे। वहीं, उनकी बेटी अमेया ने एक्शन सीन देखने के बाद फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया।
बेटे ने पूछे कई सवाल, एक्टर ने समझाया
फिल्म के दौरान एक किसिंग सीन के चलते उनके बेटे ने हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया। बेटे ने पूछा, “पापा आप मां के अलावा किसी और औरत को कैसे किस कर सकते हैं?” और अपनी मां से भी सवाल किया कि “क्या आपको इस सीन से कोई दिक्कत है?” विवेक ने बेटे को समझाते हुए कहा कि यह सिर्फ फिल्म का एक सीन था और इसका रियल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है।
फिल्म ‘प्रिंस’ में विवेक ओबेरॉय की एक्टिंग को सराहा गया था, लेकिन फिल्म ज्यादा हिट नहीं हुई। विवेक ने इसके अलावा ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘मस्ती’, ‘कंपनी’, ‘ओमकारा’, और ‘साथियां’ जैसी कई सफल बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्हें रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियनपुलिस फोर्स’ में देखा गया।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?