बहादुरगढ़/नई दिल्ली/ – 1 सितंबर 2024 को डी.ए.वी बहादुरगढ़ में जिला झज्जर आर्य समाज की एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता स्वामी रामानंद जी ने की। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के महामंत्री आर्य उमेद शर्मा, श्री रमेश आर्य वेद प्रचार अधिष्ठाता आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा, और कार्यालय सचिव सत्यवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


सभा में आत्मशुद्धि आश्रम के अधिष्ठाता आचार्य विक्रदेव, मा सतपाल दहिया, मा रामचंद्र रुहिल, खेमचंद आर्य, अशोक छिकारा, अत्तर सिंह दलाल, ब्रह्मजीत आर्य, कर्नल राजेंद्र सहरावत, सत्य मुनि वशिष्ट, जयपाल दहिया, बिजेंद्र खोखर, सुक्रमपाल आर्य, ईश्वर आर्य, गुरमीत सिंह, संजय मलिक, संतलाल मलिक, प्रिय रत्न आर्य, मा राजपाल छिल्लर, अंजू अग्रवाल, रुकमेश आर्या, कौशल्या आर्या, मंजु मलिक, सुदेश आर्या, अशोक आर्य दुल्हेडा, और अजीत आर्य बादली समेत कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

सभा में सर्वसम्मति से जिला झज्जर वेद प्रचार मंडल समिति का गठन किया गया। इसमें ब्रह्मजीत आर्य को संरक्षक, आर्य हरिओउ्म दलाल को जिला अध्यक्ष, अशोक आर्य दुल्हेडा को कार्यकारी अध्यक्ष और अजीत आर्य बादली को महामंत्री मनोनीत किया गया। इस सभा के आयोजन ने जिला झज्जर आर्य समाज की संगठनात्मक क्षमता को मजबूत किया और वेद प्रचार के प्रति समर्पण को नई दिशा दी।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे