शिखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

-टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट से लिया संन्यास -आईपीएल 2024 में खेल सकते हैं, लेकिन भविष्य के बारे में असमंजस -सोशल मीडिया पर भावुक संदेश के जरिए की पुष्टि

 क्रिकेट/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   टीम इंडिया के प्रमुख सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने क्रिकेट करियर को समाप्त करने की घोषणा की है। शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के माध्यम से इस फैसले की पुष्टि की, जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट सफर के इस अध्याय को समाप्त करने की बात कही। धवन, जो पूरे विश्व में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर हैं, ने अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता ले जाने की बात की।

हालांकि, धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल 2024 में वह पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने आईपीएल को लेकर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आईपीएल 2025 में भी खेल सकते हैं।

शिखर धवन ने अपने संदेश में कहा कि क्रिकेट के इस अध्याय को समाप्त करने के बाद उनके पास केवल यादें और कृतज्ञता है। उन्होंने फैन्स, परिवार और कोचों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके क्रिकेट करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धवन ने अपने वीडियो संदेश में बताया कि उनका हमेशा से एक ही लक्ष्य था—भारत के लिए खेलना, और उन्होंने इसे पूरा किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox