पिछले 13 दिन से नजफगढ़ के विभिन्न इलाकों में गरीबों को राशन बांट रहा संगठन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पिछले 13 दिन से नजफगढ़ के विभिन्न इलाकों में गरीबों को राशन बांट रहा संगठन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉक डाउन को देखते हुए नजफगढ़ क्षेत्र में पिछलें 13 दिनों से नई उड़ान समाज सेवा संगठन रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में गरीबों को एक हजार किलोग्राम आटा व जरूरत की दूसरी चीजें बांट रहा है। इस काम में संगठन के पदाधिकारी शेखर वार्सनेय, हरिकेश अधाना, आमोद मिश्रा, अनुराग पांडे व गोपाल चन्द्र मंडल के साथ-साथ अनेकों कार्यकर्ता अपना सहयोग दे रहे हैं।

नई उड़ान समाज सेवा संगठन |


                                    इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के पदाधिकारी शेखर वार्सनेय ने बताया कि उनका संगठन पिछले 13 दिनों से लगातार गरीबों में राशन का सामान वितरित कर रहा है। इस सामान का प्रबंध संगठन के सदस्य स्वयं कर रहे है। नजफगढ़ के विभिन्न ईलाकों में संगठन अभी तक करीब दस हजार जंरूरतमंदों तक मदद पंहुचा चुका है। उन्होने बताया के संगठन के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से देश को समर्पित है और सरकार के हर निर्णय में अडिग खड़े है। उन्होने कहा कि संगठन का एक मात्र मकसद लोगों को उनके घर पर ही मदद पंहुचा कर इस लॉक डाउन को सफल बनाना है। ताकि देश जल्द इस महामारी के जाल से निकल सके और हम पहले की तरह रह सकें। उन्होने कहा कि जितने दिन तक भी लॉक डाउन चलेगा उनका संगठन रोजाना ऐसे ही राशन बांटता रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox