गुरुग्राम में लग्जरी कार शोरूम में भीषण आग, करोड़ों की गाड़ियां जलकर राख

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम में लग्जरी कार शोरूम में भीषण आग, करोड़ों की गाड़ियां जलकर राख

गुरुग्राम/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 41 में शनिवार को एक लग्जरी कारों के वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। इस आग में ऑडी, मर्सिडीज, पोर्शे, रोल्स रॉयस, और जगुआर जैसी 16 लग्जरी गाड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घटना के समय वर्कशॉप में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। आग से जलकर नष्ट हुई गाड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वर्कशॉप के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन फायर ब्रिगेड की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी।

शोरूम में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने शोरूम और वर्कशॉप की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी आग लगने के बावजूद वर्कशॉप में कोई अग्निशमन उपकरण काम नहीं आया, जिससे आग और भीषण हो गई। आग की घटना के बाद, अन्य वर्कशॉप और शोरूम मालिकों को भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox