पुस्तक “अमृत काल का सकारात्मक भारत-उदय ग्रंथ 03” का 11 अगस्त को शारदा ऑडिटोरियम,दिल्ली में होगा लोकार्पण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुस्तक “अमृत काल का सकारात्मक भारत-उदय ग्रंथ 03” का 11 अगस्त को शारदा ऑडिटोरियम,दिल्ली में होगा लोकार्पण

-आरजेएस का सकारात्मक वर्ष 2024-25 में संकल्पबद्ध वैश्विक योजना का होगा लोकार्पण

नई दिल्ली/-  सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक आंदोलन का 250 वां संस्करण 78वें स्वाधीनता दिवस व अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर शारदा ऑडिटोरियम रामकृष्ण मिशन नई दिल्ली में रविवार 11 अगस्त 2024 को साढ़े दस बजे से आयोजित है। आरजेएस पीबीएच के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने बताया कि स्वामी सर्वलोकानंद सचिव रामकृष्ण मिशन दिल्ली के सानिध्य में भारत-वंदन वसुधैव कुटुंबकम् का आगाज होगा । इस अवसर पर आरजेसियंस रामकृष्ण परमहंस, माँ शारदा और स्वामी विवेकानन्द की स्मृति को नमन करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप मारवाह,संस्थापक व चांसलर आफ्ट यूनिवर्सिटी मीडिया और आर्ट्स के द्वारा सकारात्मक पत्रकारिता से विश्व निर्माण पर संबोधन होगा। डा.हरिसिंह पाल सदस्य हिन्दी सलाहकार समिति, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक आंदोलन की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

अतिथियों द्वारा आरजेएस पीबीएच की श्रृंखलाबद्ध 

पुस्तक “अमृत काल का सकारात्मक भारत-उदय ग्रंथ 03 और सकारात्मक वर्ष 2024-25 में 10 सूत्रीय घोषणा का संकल्प बद्ध कार्यक्रम का पोस्टर लोकार्पण होगा। इस अवसर पर डा. मारवाह को लाइफटाइम ग्लोबल पॉजिटिव सर्विसेज अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक आंदोलन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली ऑस्ट्रेलियाई डा.श्वेता गोयल को सम्मानित किया जाएगा।

विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित होने वाले निम्नलिखित भारतीय आरजेसियंस शामिल हैं – हैदराबाद से प्रोफेसर बिजाॅन कुमार मिश्रा, बड़ोदरा से प्रफुल्ल डी शेठ व रंजन बेन शेठ, मुंबई से डा.हेमंत जोशी व अर्चना जोशी,दीप चंद माथुर (दिल्ली) ,सुरजीत सिंह दीदेवार(दिल्ली), आचार्य प्रेम भाटिया (दिल्ली) अशोक कुमार मलिक (गाजियाबाद) बिन्दा मन्ना (दिल्ली) राजेंद्र सिंह कुशवाहा(गाजियाबाद ) सत्येंद्र त्यागी व सुमन त्यागी (दिल्ली) मयंक राज (दिल्ली) और जमशेदपुर से छात्र उमंग कुमार सुपुत्र श्री रामकुमार। संस्थाओं की कैटेगरी में टीम उज्जवल विमेन्स एसोसिएशन, टीम सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल,सरूप नगर, दिल्ली, टीम डेली डायरी न्यूज़ ,टीम नजफगढ़ मेट्रो, टीम समाचार निर्देश। कार्यक्रम में मंच संचालन अशोक शर्मा और आकांक्षा मन्ना करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox