खेल/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। पहले ही दो कांस्य पदक जीत चुकी मनु अब तीसरे पदक की रेस में हैं। शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 590 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्होंने 24 एक्स लगाए। पहले स्थान पर हंगरी की मेजर वेरोनिका रहीं, जिन्होंने 592 अंकों के साथ 27 एक्स लगाए।
इससे पहले, मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में पहला कांस्य पदक जीता था और दूसरा पदक सरबजीत के साथ मिलकर जीता था। अब अगर वह तीसरा पदक जीत ती है, तो वह भारतीय इतिहास की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी जिनके नाम तीन ओलंपिक पदक होंगे।
ईशा सिंह की निराशाजनक विदाई
मनु भाकर के विपरीत, भारत की दूसरी निशानेबाज ईशा सिंह के लिए पेरिस ओलंपिक का सफर निराशाजनक रहा। ईशा ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट के प्रिसीजन राउंड में 291 और रैपिड राउंड में 290 का स्कोर बनाया, जिसके साथ वह कुल 581 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहीं।
मनु भाकर का प्रदर्शन भारतीय खेल इतिहास में एक नई ऊंचाई को छू रहा है और अब उनकी निगाहें तीसरे पदक पर हैं। उनका फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा, और पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी होंगी। अगर मनु तीसरा पदक जीत लेती हैं, तो यह न केवल उनके करियर के लिए बल्कि भारतीय खेल इतिहास के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगा।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस