मनु भाकर का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: तीसरे पदक की ओर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मनु भाकर का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: तीसरे पदक की ओर

खेल/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। पहले ही दो कांस्य पदक जीत चुकी मनु अब तीसरे पदक की रेस में हैं। शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 590 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें उन्होंने 24 एक्स लगाए। पहले स्थान पर हंगरी की मेजर वेरोनिका रहीं, जिन्होंने 592 अंकों के साथ 27 एक्स लगाए।

इससे पहले, मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में पहला कांस्य पदक जीता था और दूसरा पदक सरबजीत के साथ मिलकर जीता था। अब अगर वह तीसरा पदक जीत ती है, तो वह भारतीय इतिहास की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी जिनके नाम तीन ओलंपिक पदक होंगे।

ईशा सिंह की निराशाजनक विदाई
मनु भाकर के विपरीत, भारत की दूसरी निशानेबाज ईशा सिंह के लिए पेरिस ओलंपिक का सफर निराशाजनक रहा। ईशा ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट के प्रिसीजन राउंड में 291 और रैपिड राउंड में 290 का स्कोर बनाया, जिसके साथ वह कुल 581 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहीं।

मनु भाकर का प्रदर्शन भारतीय खेल इतिहास में एक नई ऊंचाई को छू रहा है और अब उनकी निगाहें तीसरे पदक पर हैं। उनका फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा, और पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी होंगी। अगर मनु तीसरा पदक जीत लेती हैं, तो यह न केवल उनके करियर के लिए बल्कि भारतीय खेल इतिहास के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox